चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया भाटडीह ओपी में प्रदर्शन 

Advertisements

चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने को ग्रामीणों ने किया भाटडीह ओपी में प्रदर्शन 

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार को भाटडीह ओपी में प्रदर्शन किया। वे चोरी की घटनाओं का उदभेदन कर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को सुरक्षा देने की आवाज बुलंद की। नेतृत्व कर रही वार्ड सदस्य बेबी चक्रवर्ती ने कहा कि बीते कुछ दिनों के अंदर क ई बार मुरलीडीह 20/21 कोलयरी में ट्रांसफार्मर की चोरी हुई, जिसके कारण लोगों को अंधेरा में रहने को विवश होना पड़ा था। वर्तमान में भी अपराधियों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। परिणामस्वरूप क्षेत्र में बिजली -पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। रोज देर रात अपराधी लोगों के घरों  का दरवाजा खटखटाकर डराया जाता है। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शनकारी ओपी परिसर में बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। तत्पश्चात ओपी प्रभारी अनिल कुमार मंडल ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्ती बढ़ाया जायेगा और हर टोला में पुलिस भ्रमण करेगी। अगर क्षेत्र में कोई संदिग्द्ध व्यक्ति घुमते हुए मिला तो उसे पकड़कर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट ग ए। मौके पर बेबी देवी, बसंती देवी, मेनका देवी, जुबेदा खातून, लीला देवी, अनिता देवी, रेशमा देवी, लक्ष्मी देवी, रेहाना परवीन, सहाना परवीन,  बुधनी देवी, रश्मि देवी, सुदामी देवी, रजिया खातून, सुनैना देवी, निर्मल ठाकुर आदि मौजुद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top