चक्रधरपुर के बंदगांव में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता शहीद बाचो हेम्ब्रम का मना शहादत दिवस 

Advertisements

चक्रधरपुर के बंदगांव में झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता शहीद बाचो हेम्ब्रम का मना शहादत दिवस

शहीद बाचो हेम्ब्रम का सपना बंदगांव प्रखंड का विकास कर पूरा किया जाएगा : सन्नी उरांव

डीजे न्यूज, चक्रधरपुर : बंदगांव- पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव प्रखंड  स्थित लुम्बई मोड़ में शुक्रवार को झारखण्ड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता शहीद बाचो हेम्ब्रम के स्मारक स्थल पर झामुमो ने शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चक्रधरपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो नेता सोनाराम देवगम, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, विवेक सिंह विक्की थे। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि सन्नी उरांव एवं झामुमो नेताओं के अलावा परिजनों एवं ग्रामीणों ने शहीद बाचो हेम्ब्रम स्मारक स्थल में फूलमाला चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। झामुमो नेताओं ने लुम्बई मोड़ एवं उनके पैतृक गांव मतलोयाम में भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण का उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की गई। स्मारक स्थल पर आदिवासी रीति रिवाज से परिजनों एवं ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि बाचो हेम्ब्रम की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए झामुमो प्रयासरत है। शाहिद बाचो हेम्ब्रम का सपना बंदगांव प्रखंड का विकास कर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बंदगांव प्रखंड के लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा आज झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार है। झारखंड आंदोलनकारियों को उसका हक एवं मान सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा बंदगांव प्रखंड के सभी गांव में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजना चलाई जाएगी जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। तब जाकर शहीद बाचो हेम्ब्रम का सपना पूरा होगा। पूरे झारखंड में बंदगांव प्रखंड का नाम रौशन हो उसके लिये हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेंब्रम, जिप सदस्य जसमीन हमसय, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, सोनाराम सिंकु, राहुल आदित्य, प्रदीप महतो, चंदन विश्वकर्मा, विक्की सिंह, ताराकांत सिजुई, प्रेम मूंडरी, आलोक मुंडू, लखन हेंब्रम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top