



छात्रवृत्ति को लेकर 10 जनवरी को राजभवन का किया जाएगा घेराव

डीजे न्यूज, धनबाद:एनएसयूआई ने 10 जनवरी को राजभवन घेराव का आह्वान किया है, जिसमें ओ बी सी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की जाएगी। यह आंदोलन छात्रों के शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। सुबह 10 बजे मोरहाबादी ग्राउंड, रांची में एकत्रित होकर राजभवन की ओर मार्च किया जाएगा। एन एस यू आई ने सभी छात्र-छात्राओं और संगठनों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में शामिल हों और ओ बी सी विद्यार्थियों को उनका हक दिलाने में मदद करें।इसी संदर्भ में मंगलवार को एन एस यू आई बीबीएमके यूनिवर्सिटी अध्यक्ष राज रंजन सिंह तथा एन एस यू आई पी.के. रॉय कॉलेज अध्यक्ष पीयूष सिंह ने छात्रों के बीच सिग्नेचर कैंपेन चलाया तथा सभी छात्रों को समझाया और जागरूक किया की छात्रवृत्ति क्यों उन्हें नहीं मिल रही है। मौके पर मौजूद एनएसयूआई बीबीएमके यूनिवर्सिटी अध्यक्ष राज रंजन सिंह, एनएसयूआई पी के रॉय कॉलेज अध्यक्ष पीयूष सिंह, उपाध्यक्ष आयुष सिंह, आयुष, नवनीत, ध्रुव, ओम, गुलशन, अरमान तथा अन्य छात्र मौजूद थे।




