Advertisements
चार सूत्री मांगों को लेकर आइसा ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, धनबाद: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) धनबाद ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
ये हैं मांगें
लॉ कॉलेज धनबाद में एलएलएम की पढ़ाई शुरू करना। लॉ कॉलेज धनबाद को अंगीभूत कॉलेज बनाना। लॉ कॉलेज धनबाद में एक स्थाई शासी निकाय का गठन। लॉ कॉलेज के दाता की सूची को जल्द से जल्द जारी करना शामिल है।
मौके पर आइसा के राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पदीप ,राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा कुमारी ,राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, विश्वविद्यालय प्रभारी दीपक महतो, अनिमेष कुमार ,संजय कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार एवं अन्य छात्र छात्राएं मौजूद थे।