चार श्रम कानून के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Advertisements

चार श्रम कानून के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): चार लेबर कोड के विरोध में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के तत्वावधान में मजदूरों ने 6 और 9 नंबर साइडिंग में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारा लगाया गया।
यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह ने  कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 29 श्रम कानून को बदलकर चार लेबर कोड लाया है। इस कानून से मजदूरों के तमाम अधिकारों को छीन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ  तमाम श्रमिक संगठन एकजुट है और आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। सभा के माध्यम से मजदूर विरोधी काला कानून को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई। मौके पर कुजामा शाखा उपाध्यक्ष कुंदन पासवान, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रामवृक्ष धारी, मधुसूदन बनर्जी,  भोला पासवान, महेश पासवान, सुरेश भुईयां, उमेश पासवान, श्याम सुंदर बाउरी, मंगल बेलदार, दिवाकर जैन, केदार प्रसाद, राजेश पासवान , मिथिलेश सिंह, दयानंद शर्मा, देवनंदन पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गौतम कुमार सेन आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top