चंद्रपुरा से लापता युवक का शव घनुडीह में बरामद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Advertisements

चंद्रपुरा से लापता युवक का शव घनुडीह में बरामद

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

 

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद):  धनुडीह ओपी क्षेत्र के पांडेयबेड़ा बस्ती के समीप स्थित ओबी डंपिंग स्थल के घने झाड़ियों के बीच रविवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई‌। शव पाए जाने की सूचना पाकर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पाकर ओपी प्रभारी पंकज कुमार अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। शव के शरीर पर चोट के निशान देख लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद किया है।
शव की शिनाख्त बोकारो जिला के चंद्रपुरा था‌ना क्षेत्र के 22 वर्षीय तुषार सिंह के रूप में की।


मृतक का जीजा लालचंद पांडेयबेड़ा बस्ती में रहता है। मृतक 11 नवंबर से लापता था।  उसकी गुमशुदगी की सूचना चंद्रपुरा के स्थानीय थाना में दिया गया था। उसी दिन से परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन पता नहीं चल पाया था। मृतक का मोबाइल भी बंद बता रहा है।
पुलिस की सूचना पर मृतक की माता राधा देवी, बहन रेशमी देवी, फुआ नीलू देवी पांडेयबेडा बस्ती पहुंचे।
मृतक की माता राधा देवी ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि तुषार घर का इकलौता चिराग था। वह नौकरी करने के लिए छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। फोन के माध्यम से तुषार से संपर्क स्थापित नहीं होने पर  गुमशुदगी की शिकायत थाना में दी थी।  उसका मोबाइल लोकेशन झरिया दिखाया और पांडेयबेडा बस्ती की एक लड़की से अंतिम बार बात होने की जानकारी मिली। समचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय थाना में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top