Advertisements

चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जे के साथ ही सड़कों पर लहराया तिरंगा, आतिशबाजी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया शहर से लेकर गांव तक लोग झूम उठे। हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोग सड़कों पर उतर गए। जगह-जगह आतिशबाजी शुरू हो गई। समाजसेवी राजेश जालान समेत बड़ी संख्या में शहर के लोग बड़ा चौक में तिरंगा लहराकर भारत की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे थे। टावर चौक पर युवकों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।