
ब्राह्मणों पर अत्याचार एवं बहिष्कार की ब्राह्मण महासंघ ने की निंदा
डीजे न्यूज, गिरिडीह : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह की बैठक रविवार को जिला कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण कान्त मिश्र के गिरिडीह आवास में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पाठक ने की। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में ब्राह्मणों पर अत्याचार एवं बहिष्कार की निन्दा की गयी।
वक्ताओं ने कहा कि देश निर्माण एवं उत्थान में ब्राह्मणों की भूमिका को कमतर नहीं समझा जाना चाहिए। प्रस्ताव में प्रखंड का दौरा, साशाब्राम जिला गिरिडीह का डाटाबेस बनाने, हरेक प्रखंड में रुद्राभिषेक एवं संस्कार शाला का आयोजन, कर्मकांड की शिक्षा, महिला आत्मनिर्भरता, योग पाठशाला आदि शामिल है। बैठक में दो नये उपाध्यक्ष सत्यनारायण पाठक एवं गौरी शंकर पाठक की नियुक्ति हुई। आगामी दिसम्बर माह में जिला सम्मेलन कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महेश पाठक, गिरिडीह नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर पाठक, नगर सचिव कुमार पलल्व भक्त, गिरिडीह मुफस्सिल के अध्यक्ष विश्वेश्वर पाठक, पीरटांड़ के प्रखंड अध्यक्ष विद्या भूषण मिश्र, बेंगाबाद के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप मिश्र, महिला संगठन की अध्यक्षा सबिता मिश्र के अलावा ग्रीष्म भक्त, मुकुंद मिश्र, आनन्द मिश्र, कृष्ण कान्त मिश्र, सत्यनारायण पाठक, उषा पाठक, अंजना मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।