बोकारो के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद मे सड़क दुर्घटना में मौत

0

डीजे न्यूज, बोकारो : प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो रंगामाटी के मजदूर की हैदराबाद में शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना में हैदराबाद में मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंगो निवासी 27 वर्षीय हरिशचंद महतो की सड़क हादसे में मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। मृतक हरिशचंद महतो में त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत था। वह शुक्रवार शाम को खाना पकाने

वाले गैस सिलेंडर भरवाने के लिए वह बाजार जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी,पुत्र हिमांसू कुमार(05) और पुत्री नमीता कुमारी(03) को छोड़ गया। इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है। प्रवासी मजदूरों की सबसे ज्यादा तादाद बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले से रोजी कमाने गये लोगों की है। अपना घर छोड़कर परदेस गये इन मजदूरों की जिंदगी तो कष्ट में बीतती ही है, मौत के बाद भी उनकी रूह को चैन नसीब नहीं होता है। किसी की लाश हफ्ते भर बाद आती है,तो किसी को ढाई से तीन महीने भी लग जाते हैं। ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *