कांग्रेस ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जीत के लिए फूंका बिगुल

0

कांग्रेस ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जीत के लिए फूंका बिगुल

गोमिया में लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में मंथन

डीजे न्यूज, गोमिया, बोकारो : गिरीडीह लोकसभा कांग्रेस समन्वयन समिति की बैठक मंगलवार को गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के संयोजक ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गोमिया में हुई। बैठक में गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी शहजादा अनवर, प्रदेश महासचिव व बोकारो जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह, बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4 हजार किमी(लगभग 150 दिनों) का भारत जोड़ो यात्रा कर उन्होंने देश में प्रेम,भाईचारा और सद्भावना का संदेश देने का काम किया है। राहुल गांधी ने भारत छोड़ो यात्रा के माध्यम से संघर्ष किया। इस संघर्ष में हम सभी को साथ देने की दरकार है। आज मोदी सरकार तानाशाही रवैया और सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर देश में राजनीति को समाजिक परिदृष्य खड़ा कर रही है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना कर भय का माहौल पैदा कर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम यह सरकार कर रही है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है। इसके बावजूद मोदी सरकार लापरवाह व निष्क्रिय बनी हुई है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी कांग्रेसजनों को एकजुटता के साथ एक लक्ष्य लेकर पार्टी को सुनिश्चित जीत दिलाने का का आह्वान किया।

बैठक में गिरिडीह लोकसभा समन्वय समिति के प्रभारी शहजादा अनवर ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनौती को देखते हुए एकजुटता के साथ संगठन को चुस्त-दुरुस्त करना है। बूथ कमिटी से पंचायतों तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्र में को-आर्डिनेशन कमिटी का गठन किया गया हैं जिसमें अलग-अलग लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कैसे अपेक्षित परिणाम आए इस पर सांगठनिक तौर पर गिरीडीह लोकसभा समन्वय समिति की बैठक में एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुरूआत की गई है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र की विफल मोदी सरकार से लोगों से लोगो का मोहभंग हुआ है। देश की जनता मोदी सरकार की चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है। निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सभी कांग्रेसजनों से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि गिरिडीह लोकसभा में संगठन को मजबूत, धारदार व सशक्त बनाने की दिशा में हम सभी को एक जुटता के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने की दरकार है। उन्होंने आने वाले 2024 के लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने का आह्वान किया।

बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव व बोकारो जिला के प्रभारी विजय कुमार सिंह ने मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता के साथ चुनाव तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से गिरिडीह लोकसभा के सभी विधानसभाओं में संगठन को मजबूत व धारदार बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प दिलाया।

बैठक में बोकारो जिला प्रभारी विजय कुमार सिंह, गोमिया विधानसभा के प्रभारी विनोद सिंह, गिरीडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, पंकज पांडे, शब्बीर आलम, गुलाम मुस्तफा, शेखर पासवान, राम प्रकाश महाराज, उर्मिला देवी, नीलू दुबे आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *