मुम्बई मजदूरी करने गया बोकारो का गणपत दस महीने से लापता, परिजन लगा रहे गुहार

0

डीजे न्यूज,

बोकारो : चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग निवासी गेंदो महतो के 23 वर्षीय पुत्र गणपत महतो मुम्बई पनवेल से दस महीने से लापता हैं। जानकारी के अनुसार गणपत महतो पिछले 14 फरवरी 2021 को अपने गांव हुरलुंग के डालचंद महतो के साथ रोजगार की तलाश में मुंबई गया था। वहां मुम्बई के पनवेल में एक होटल में काम करता था। उसकी 13 फरवरी तक परिवार के लोगों से बातचीत होती रही। 14 फरवरी से उसका मोबाइल स्विच्‍ड आफ आ रहा है। बुजुर्ग माता-पिता ने बेटे को खोजने की दिशा में पहल करने की गुहार लगायी है। इधर सूचना पाकर प्रवासी मजदूरो के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली उनके घर पहुंचकर पूरी जानकारी ली और परिजनो को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि झारखंड का दुर्भाग्य है कि प्राकृतिक संसाधनो से परिपूर्ण होने के बावजूद यहां रोजगार के भाव में लोगो को पलायन करना पड़ता है।आये दिन मजदूरो के साथ होने वाली दुर्घटनाएं झकझोरती हैं। ऐसे सरकार को इसपर पहल करने की जरूरत है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *