Advertisements




बलियापुर प्लस टू उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त क्लर्क का निधन

किरानी बाबू के नाम से प्रचलित थे ज्योतिलाल महतो, विधायक सहित अन्य ने शोक जताया
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर प्लस टू उच्च विद्यालय के अवकाश प्राप्त क्लर्क व बयोवृद्ध समाजसेवी 90 वर्षीय ज्योति लाल महतो का निधन मंगलवार को हो गया। वे किरानी बाबू के नाम से प्रचलित थे। वे कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर विधायक चंद्र देव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, मुखिया बी डी महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, पंचायत समिति सदस्य रवींद्र महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




