बलियापुर में शहीद विभूति महतो मेला 11 व 12 जून को

बलियापुर में शहीद विभूति महतो मेला 11 व 12 जून को

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : आगामी 11 एवं 12 जून को बलियापुर में आयोजित होने वाले शहीद विभूति महतो मेला कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शहीद विभूति महतो स्मारक समिति के सदस्य पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए समिति द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और बैठकें की जा रही हैं।

स्मारक समिति के देवाशीष पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने हेतु मेला कमेटी के सदस्य गणेश महतो, बुधन लाल महतो, आधर सइस, प्रेमचंद महतो, कृष्ण दा, दिलीप महतो, काशीनाथ मंडल सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें मेले में आमंत्रित कर रहे हैं।

गांवों में बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है, जिनमें स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों की भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर हो रही है। आयोजन की तैयारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्मारक समिति का उद्देश्य शहीद विभूति महतो की शौर्यगाथा और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाना है, साथ ही इस मेले के माध्यम से सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देना भी है।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शहीद की स्मृति को नमन करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top