बलियापुर में फिर ढहा मिट्टी के घर की दीवार
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बलियापुर के ग्रामीण इलाकों में मिट्टी एवं खपरैल के घरों पर आफत आ गई है। प्रतिदिन मिट्टी के घरों की दीवार गिरने की घटनाएं घट रही हैं। बुधवार को भी बेड़ा नियामतपुर गांव के रहीम खान के खपरैल के घर के मिट्टी का दीवार भरभरा कर गिर गया। वहीं प्रधानखंटा स्थित छाताकुली गांव में भी मिट्टी के घर का दीवार ढह गया। मालूम हो कि दो दिन पहले आमझर बड़ादाहा स्थित कमार टोला एव जगनकोचा में भी मिट्टी के कई घरों की दीवार ढह ग ई थी। घरों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को रहने तथा मवेशी आदि के बांधने की समस्याएं उत्पन्न हो गई है।