बलियापुर की खबरें:- भाकपा माले के आठ कार्यकर्ता बने विधायक प्रतिनिधि

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-
भाकपा माले के आठ कार्यकर्ता बने विधायक प्रतिनिधि
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर प्रखंड व अंचल क्षेत्र में कार्यालय संबंधित कामकाज की देखरेख के लिए सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने भाकपा माले के क ई  कार्यकर्ताओं को विधायक प्रतिनिधि नामित किया है। इस बाबत विधायक ने सीओ एवं बीडीओ को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है। पत्र में विधायक प्रतिनिधि के रूप में  भाकपा माले के बलियापुर प्रखंड सचिव गणेश महतो, देवाशीष पांडे, अविनाश महतो, शीतल दत्त, दिलीप महतो, मुस्ताक आलम, योगेश्वर माझी एवं राजेश रविदास का नाम शामिल है।
——————-
व्यवसायी को पत्नीशोक
बलियापुर: बलियापुर के व्यवसायी श्यामपद दे की पत्नी 55 वर्षीया पारुल दे के आकस्मिक निधन हो गया। निधन की खबर पाकर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो गुरुवार उनके घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने से निधन हो गया। शोक व्यक्त करने वालों में दिलीप दत्त, मुखिया गणेश महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, विजय गोराय, आशीष चटर्जी आदि शामिल हैं।
———————
दुर्गापूजा की तैयारी जोरों पर
बलियापुर: बलियापुर क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर की जा रही है। विभिन्न दुर्गा मंदिर एवं पूजा स्थलों पर आकर्षक पंडाल बनाने का कार्य जोरों पर है। जानकारी के बलियापुर, सिंदूरपुर, प्रधानखंटा, मोको, दूधिया, बाघमारा, घड़बड़, रंगामाटी, कुसमटांड़, सुरुंगा, आमटाल, धोखरा, कर्माटांड़, गुल्लूडीह आदि गांव में दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित किया जाता है। वहीं पूजा कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए संबंधित पूजा कमेटी के लोग भी काफी सक्रिय है।
——————–
कर्माटांड़ बीसीसीएल कॉलोनी में पूजा की तैयारी
बलियापुर:  कर्माटांड़ स्थित बीसीसीएल कॉलोनी में इस वर्ष पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।  विभिन्न स्थानों से विस्थापित होकर यहां आए लोग पूजा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top