बलियापुर की खबरें:-
बलियापुर इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद संपन्न
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर व आसपास इलाके में गुरुवार को बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः निर्धारित समय पर बलियापुर ईदगाह, भिखराजपुर ईदगाह के अलावा आमझर, परघा, बेलगड़िया, लालाडीह, कोड़ाहीड़, सिंदूरपुर, सिंघियाटाड़, दूधिया, बाघमारा, बेड़ा नियामतपुर, रखितपुर आदि गांवों के ईदगाह एवं मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई । तत्पश्चात लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बलियापुर पुलिस मुस्तैद दिखीं।
—————————————–
रोहिणी पूजन कर खेतों में डाला धान के बीज
बलियापुर: रोहिणी नक्षत्र के मौके पर गुरुवार को बलियापुर क्षेत्र के विभिन्न गांव के किसानों ने पारंपरिक विधि विधान के साथ रोहिणी पूजा किया और अपने खेतों में धान के बीज डालें। मालूम हो कि किसानों द्वारा रोहिणी नक्षत्र के मौके पर पारंपरिक ढंग से अपने खेतों में धान के बीच डालने के साथ ही खेती कार्य को शुभारंभ करते हैं। खेती कार्य शुभारंभ करने से पहले किसानों द्वारा विषैले जीव जंतुओं की पूजा की जाती है, ताकि खेती कार्य के दौरान कोई अनहोनी ना घटे।