बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

मासिक गुरुगोष्ठी संपन्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): उत्क्रमित उच्च  विद्यालय डांगेपाडा में मंगलवार को मासिक गुरुगोष्ठी हुई। ड्रॉप बॉक्स को शून्य करने, एमडीएम एसएमएस को नियमित करने, शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने, रुआर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, शंकर गोराय, दिनेश कुमार महतो, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो के अलावे विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।
——————————————
हरि कीर्तन का समापन

बलियापुर: दोलाबड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का मंगलवार को समापन हो गया। कुंज मिलन समारोह में गायिका मिट्ठू दास का प्रवचन सुनने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी।  इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने 52 भोग प्रसाद ग्रहण किया। सफल बनाने में गांव के 16 आना कमेटी के लोगों का योगदान रहा।
——————————————-
बिजली संकट को लेकर विधायक ने की जीएम से बात

बलियापुर: बिजली संकट को लेकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने मंगलवार को विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से टेलिफोनिक बात की। विधायक ने बलियापुर में कई दिनों से लगातार डीवीसी द्वारा बिजली कटौती किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को काफी असुविधाएं होती है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में भी दिक्कतें होती है। उन्होंने स्थिति में जल्द सुधार लाने को कहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top