बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

बच्चों को दी गई आग से बचाव की जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सोमवार को आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर सेफ्टी ऑफिसर सुदामा पासवान एवं मोहम्मद फरीद ने शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा के विभिन्न उपाय का प्रदर्शन किया ताकि आग लगने के आपातकालीन स्थिति में सही तरीके को अपनाया जा सके। मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी के अलावा छात्र छात्राएं मौजूद थे।
—————————————-

सड़क हादसे में एक जख्मी

बलियापुर: बलियापुर थाना क्षेत्र के भीखराजपुर के पास हीरक रोड पर रविवार देर  रात को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने जख्मी को इलाज हेतु धनबाद ले गए। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक जख्मी को धनबाद लेकर चले गए थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर कोई बाइक भी नहीं मिली है। बताया जाता है कि बाइक सवार धनबाद की ओर से आ रहा था तभी घटना घटी।
——————————————–
बिजली नहीं रहने से बलियापुरवासी परेशान

बलियापुर: बलियापुर इलाके में  सोमवार को करीब 7 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीवीसी द्वारा शटडाउन लिए जाने के कारण सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक बिजली नहीं रही। तत्पश्चात आधा घंटे के लिए बिजली तो आई किंतु फिर ओझल हो गई।  दोपहर 2:00 बजे के बाद बिजली नजर आई।  बिजली नहीं रहने से व्यवसायियों को भी काफी दिक्कतें हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top