बलियापुर की खबरें:-
बिनोद बाबू की जयंती 23 को, प्रतिभावान विद्यार्थी होंगे सम्मानित
बलियापुर: बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति की बैठक गुरुवार को पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती पर आगामी 23 सितंबर को कॉलेज प्रांगण में समारोह आयोजित करने पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह में डिग्री एवं इंटर दोनों संस्थानों के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विनोद बाबू की जयंती समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के सचिव गणेश महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो, प्रोफेसर वरुण सरकार , पूर्व मुखिया संतोष रवानी, डॉ नारायण चंद्र महतो, काशीनाथ मंडल, प्रोफेसर संतोष महतो, प्रोफेसर निर्मल कुमार महतो आदि थे।
—————————————————
सीएम उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की उठी मांग
बलियापुर: राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस बाबत प्रबंध समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि यह विद्यालय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा जाति बहुल पंचायत परसबनिया में अवस्थित है। विद्यालय का 5 एकड़ का अपना भूमि है, जहां खेल मैदान, 27 कमरे हैं। पेयजल एवं शौचालय आदि की भी व्यवस्था है। यहां अध्यनरत छात्र छात्राओं की संख्या एक हजार है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सीएम उत्कृष्ट विद्यालय का दर्ज देने की फरियाद की है। उनके साथ प्रबंध समिति के योगेश्वर गोराई, मानिक कुंभकार, शिवनाथ रवानी, समीर कुमार रवानी आदि थे।