
बलियापुर के हार्डकोक मजदूरों की वेतन में होगी बढ़ोतरी, हड़ताल वापस
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : बलियापुर क्षेत्र के हार्डकोक भट्ठा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर शुक्रवार से अनिश्चित हड़ताल के दूसरे दिन आज शनिवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट हुए।
हड़ताल के दूसरे दिन न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर बलियापुर स्थित मेट्रो हार्डकोक इंडस्ट्रीज कार्यालय में भट्ठा मालिक एवं मजदूर प्रतिनिधियों की एक समझौता वार्ता हुई। इस समझौता वार्ता में मजदूरों के वेतन वृद्धि पर सहमति बनी और तत्पश्चात हड़ताल आंदोलन को वापस ले लिया गया।
समझौता वार्ता में भट्ठा मालिक की ओर से सुनील गोयल, बीसीकेयू की ओर से मानस कुमार चटर्जी, शिव कुमार सिंह, आनंदममई पाल, जितेंद्र निषाद, मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, संतोष महतो, देवाशीष पांडे, अर्जुन महतो आदि उपस्थित थे।
यह समझौता मजदूरों के लिए एक बड़ी जीत है, जो उनके अधिकारों और हितों की रक्षा करता है। यह समझौता मजदूरों को उनके काम के लिए उचित मेहनताना दिलाने में मदद करेगा और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।