बलियापुर के भाजपाइयों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बलियापुर के कई शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इनमें बलियापुर के प्रतिष्ठित अवकाश प्राप्त शिक्षक ओमयोकांति सरकार, साधन कुमार चटर्जी, प्रो वरुण सरकार, रामानुज प्रसाद, बलियापुर बजरंगबली मंदिर के पुजारी आदि शामिल हैं। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, गूहीराम पाल, शैलेंन मंडल, अशोक कुंभकार, सुबल गोराय, कार्तिक धीवर आदि थे।