बिरनी में आस्था के साथ की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन रहा मुस्तैद

Advertisements

बिरनी में आस्था के साथ की गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, प्रशासन रहा मुस्तैद

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह): चैती नवरात्रि की समाप्ति पर सोमवार को बिरनी प्रखंड के विभिन्न गांवों सिमराढाब, पड़रिया, वृंदा, डबरसैनी, मडरखा, पोखरिया, सुइयाडीह, बंगराकला और द्वारपहरी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भक्तों ने नम आंखों से विदाई दी।

विसर्जन के पूर्व दुर्गा मंडपों में श्रद्धालु महिलाओं ने परंपरागत तौर पर मां अंबे की अंचल (कोछा) भरी और सिंदूर खेला कर माता से परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने जुलूस निकाला, जो पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तालाब तक पहुंचा, जहां प्रतिमाओं का विधिपूर्वक विसर्जन किया गया।

भक्ति भाव से झूमते, नाचते और जयकारा लगाते हुए भक्तों ने मां दुर्गा को विदाई दी। विसर्जन के बाद सभी श्रद्धालु दुर्गा मंडप पहुंचे, जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ दुर्गा स्तुति कर भक्तों का शुद्धिकरण किया। अंत में प्रसाद वितरण कर सभी अपने-अपने घर लौटे।

जुलूस पर प्रशासन की कड़ी नजर

जुलूस और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक विनोद सिंह भी पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ पर्व में सहभागी बने।

विधि व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीओ संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन सिंह के नेतृत्व में दंडाधिकारी व भारी संख्या में महिला व पुरुष पुलिस जवान तैनात रहे।

गांववासियों की सक्रिय भागीदारी

जुलूस में प्रमुख रूप से रामु बैठा, वार्ड सदस्य सीताराम तुरी, राजेन्द्र तुरी, संजय तुरी, केदार तुरी, दिनेश तुरी, लालदेव तुरी, उत्तम तुरी, दिलीप तुरी, प्रमोद तुरी, बैजनाथ तुरी, सिकेन्द्र तुरी, संजय विश्वकर्मा, विजय लोहार, प्रदीप तुरी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top