बिग ब्रेक्रिंग: बलियापुर में दूसरे दिन भी मिलीं महिला की सिरकटी लाश, हड़कंप 

बिग ब्रेक्रिंग:

बलियापुर में दूसरे दिन भी मिलीं महिला की सिरकटी लाश, हड़कंप 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी महिला की सिरकटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को बलियापुर के ढा़गी स्थित जंगली एवं सुनसान स्थान पर शादीशुदा महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात में जुट गई।
गुरुवार को हरहरि गांव के टेकाघुटू स्थित डोभा के पानी में महिला का कंकाल बरामद किया गया था। इस मामले में अभी तक बरामद शव की पहचान नहीं हो पाई कि एक और शव की बरामदगी ने पुलिस व ग्रामीणों को सकते में डाल दिया है। पुलिस के समक्ष दोनों शव की पहचान करना और घटना का उदभेदन करने की चुनौती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top