
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर बंदगांव में होगी श्रद्धांजलि सभा, लगेगा मेला
डीजे न्यूज, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम :
बंदगांव कारीका में भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। उत्क्रमित उच्च विद्यालय कारीका में प्रदीप बोदरा की अध्यक्षता में बीर बिरसा मेमोरियल क्लब करीका का एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई।
कमिटी का गठन
बैठक में कमिटी को सूचारु रुप से संचालित करने के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष और निगरानी समिति का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जादोराय मुण्डरी, उपाध्यक्ष मानसिंह पुरती, सचिव लोम्बा मुण्डू, उपसचिव नन्दलाल मुण्डू एवं कोषाध्यक्ष जेठा पुरती को सर्वसम्मति से चयन किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा
जादोराय मुण्डरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर श्रंद्धाजलि सभा के अलावे छऊ नृत्य एवं मेला का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस आगामी 9 जून को होगा।
कई लोग रहे मौजूद
इस मौके पर गोपाल मुण्डा, बिरसा मुण्डू, हीरालाल प्रधान, लाम्बोरा मुण्डू, डीड़ू मुण्डू, प्रदीप बोदरा, गालू साण्डी पुरती, जेटा मुंडा, कालीदास पुरती, सुखराम मुण्डु, करकटा बगराय मुण्डू, करीका सिनु मुण्डा काफी लोग उपस्थित थे।