भाकपा माले के दिवंगत नेता धनीराम की पुण्यतिथि मनी

भाकपा माले के दिवंगत नेता धनीराम की पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): दिवंगत भाकपा माले नेता धनीराम महतो की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को धोखरा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाकपा माले के पालित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने स्वर्गीय धनीराम को पार्टी के जुझारू नेता बताया। कहा कि उन्होंने गरीब, मजदूर एवं किसानों के हक अधिकार के लिए लड़ते रहे। उनके नहीं रहने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर दिवंगत की पत्नी मूसरी देवी, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, देवाशीष पांडे, शीतल दत्त, सुनील महतो, अनिल महतो, चौधरी चरण महतो समेत काफी संख्या में लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top