भाजपा स्थापना दिवस पर निकलेगी बाइक रैली, राज सिन्हा ने लिया तैयारियों का जायजा 

Advertisements

भाजपा स्थापना दिवस पर निकलेगी बाइक रैली, राज सिन्हा ने लिया तैयारियों का जायजा 

डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर धनबाद में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय में धनबाद विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया गया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और जनसंपर्क बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

बाइक रैली का तय हुआ रूट

रैली विधायक आवास, जगजीवन नगर से प्रारंभ होकर

आईएसएम, रणधीर वर्मा चौक

हरिमंदिर रोड, बरमसिया पुल, मनईटांड

हावड़ा मोटर, बैंक मोड़, श्रमिक चौक

पूजा टॉकीज, कंबाइंड बिल्डिंग से रणधीर वर्मा चौक पर समापन

हर घर पर फहरेगा भाजपा का झंडा

विधायक राज सिन्हा ने बैठक में कहा कि स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झंडा लगाया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को झंडों का वितरण किया जाएगा।

इस आयोजन में भाजपा के विभिन्न मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top