Advertisements



भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): जमुआटांड़ शास्त्रीनगर में आयोजित भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को रामानुजाचार्य विक्रमाचार्यजी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में झूठ से बड़ा कोई पाप नहीं। सत्य और भगवत कथा ही मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने भागवत श्रवण को कलयुग में मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन बताया। कथा का विषय राजा परीक्षित श्राप वृतांत रहा, जिसमें महाराज ने धर्म, क्षमा और समय की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षित की कथा हमें यह सिखाती है कि जीवन के अंतिम क्षणों में भी भगवत भक्ति से आत्मा का कल्याण संभव है। श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी दिवसों में शुकदेव आगमन जैसे प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
