भागीदारी न्याय सम्मेलन में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी 

Advertisements

भागीदारी न्याय सम्मेलन में शामिल हुए धनबाद के कांग्रेसी

डीजे न्यूज, धनबाद:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के तत्वावधान में दिल्ली के लालकटोरा स्टेडियम में शुक्रवार को भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता‌  डॉक्टर अनिल जय हिंद ने की। उदघाटन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार जाति जनगणना की मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलित थी।  जिसके जवाब में आकर मोदी सरकार ने जाति जनगणना करने की घोषणा की है। जिसकी जितनी आबादी उसकी इतनी भागीदारी के अनुसार 50% आरक्षण के सीमा तोड़कर सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण देने की जरूरत है। ओबीसी वर्ग देश का उत्पादक वर्ग है। ओबीसी को अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। अपना इतिहास जानने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार आएगी तो सरकारी के साथ-साथ निजी संस्थानों में भी आरक्षण को लागू किया जाएगा। सम्मेलन को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धि रमैया, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित ओबीसी समाज के नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में धनबाद से झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, प्रदेश महामंत्री मदन महतो, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज यादव, दुर्गा दास, रमेश जिंदल , प्रोफेसर डी.के सिंह, आसिफ राजा आदि ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top