भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए घनुडीह ओपी में धरना पर बैठी बहन
आज तक पुलिस ने पीड़ित परिवार को नहीं दिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : बोकारो थर्मल की रहने वाली रश्मि सिंह अपने भाई के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज होकर बुधवार को घनुडीह ओपी परिसर के बाहर धरना पर बैठ गई। रश्मि सिंह ने कहा कि उनका भाई तुषार सिंह 11 नवंबर को उड़ीसा काम करने के लिए निकला था। इसके बाद उसका कुछ आता पता नहीं चला। इस संबंध में पुलिस प्रशासन में भी अपने भाई के गुण होने की सूचना दी थी। कुछ दिन के बाद घनुडीह ओपी क्षेत्र में मेरे भाई का लाश मिला। उस समय भी हमने पुलिस प्रशासन से बताया था कि हमारी भाई को किसी ने मार कर फेंक दिया है। पुलिस प्रशासन ने कहा था कि पोस्टमार्टम के बाद उसकी रिपोर्ट हम हम आप लोगों को दे देंगे लेकिन आज तक नहीं दिया गया। इसलिए विवश होकर न्याय की गुहार लेकर पुलिस प्रशासन के समक्ष धरना पर बैठे हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा नहीं हटेंगे।