बगोदर में रोजगार मेला : 250 युवाओं का चयन
1460 से अधिक ने कराया पंजीकरण
डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY)के अंतर्गत प्रखंड परिसर बगोदर में प्रखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख आशा राज एवं उपप्रमुख धीरेंद्र सिंह की उपस्थिति रही। अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरिडीह जेवियर एक्का, जिला प्रबंधक जॉब एंड स्किल आदित्य कुमार, जिला प्रबंधक इंटर प्राइजेज राकेश कुमार, मुखिया दोंदलो तुलसी तलवार, मुखिया प्रतिनिधि देवराडीह पूरन महतो, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो उपस्थित थे।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत झारखंडी माला, पारंपरिक टोपी, बुके एवं पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी एक गंभीर चुनौती है। ऐसे समय में भारत सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना संचालित कर ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, गरीबी उन्मूलन में मदद मिलेगी तथा बेरोजगारी और बेकारी की समस्या से निजात पाने में सहायता मिलेगी। वहीं विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख आशा राज एवं उपप्रमुख धीरेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने तथा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।रोजगार मेले में 5 प्रखंड डुमरी, बगोदर, सरिया, बिरनी धनवार प्रखंड के युवक और युवती और रोजगार देने के लिए कुल 14 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां अभ्यर्थियों का पंजीकरण, मार्गदर्शन एवं चयन प्रक्रिया संचालित की गई। इस दौरान 1460 से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया और लगभग 250 लोगों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के बीच माननीय विधायक नागेंद्र महतो के कर-कमलों से नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया गया। जॉब पाने वालों में त्रिलोकी दास, पावनी कुमारी, सुमन कुमारी, रिया कुमारी, अरुण कुमार, सुरेश यादव इत्यादि को दिया गया।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेवियर एक्का ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन JSLPS के फील्ड थीमैटिक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश वर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बगोदर के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुनाल कुमार दास ने किया।यह रोजगार मेला ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक कुणाल दास, फील्ड थिमेटीक कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश कुमार वर्मा, विनय कुमार, राजेश कुमार, बालेश्वर दास, सबिता देवी, अविनाश यादव, गीता देवी, प्रतिमा देवी, बबिता देवी, भागीरथी देवी, मिस्टी कुमारी, सोनम साहनी, सीमा कुमारी, बेबी देवी, कांति देवी, करिश्मा, लीलावती, सुमित्रा देवी, श्वेता देवी समेत दर्जनों लोगों का योगदान रहा।