
बेलगड़िया की महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना के लिए उठाई आवाज
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : क्षेत्र के बेलगड़िया कॉलोनी की सामाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी के नेतृत्व में कॉलोनी की महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शुक्रवार को धनबाद की उपायुक्त को एक आवेदन देकर बेलगड़िया कॉलोनी की महिलाओं को राज्य सरकार के मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई। उपायुक्त को दिए आवेदन में कहा गया है कि पलानी पंचायत स्थित बेलगड़िया कॉलोनी की महिलाओं को अब तक मंईयां सम्मान योजना से वंचित रखा गया है प्रखंड कार्यालय से पंचायत भवन तक दौड़ लगाने के बावजूद महिलाओं का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।
महिलाओं ने जरेडा प्रभारी को भी आवेदन देकर इस योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में सीमा देवी के साथ करिश्मा प्रसाद, काजल देवी, कंचन कुमारी, ममता देवी, प्रतिमा देवी, विभा देवी आदि थे।