




बीसीकेयू ने लोदना और बस्ताकोला में ठप की ट्रांसपोर्टिंग
13 सूत्री मांगों पर प्रबंधन से वार्ता विफल
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं भाकपा माले के नेतृत्व में मजदूरों ने 13 सूत्री मांगों को लेकर बस्ताकोला क्षेत्र एवं लोदना क्षेत्र का ट्रांसपोर्टिंग डिस्पैच बंद कर दिया है। प्रबंधन से एक दौर की वार्ता हुई, लेकिन सफल नहीं रही। यूनियन के नेता राजेंद्र पासवान एवं कामता पासवान ने कहा कि विधायक अरूप चटर्जी के साथ कई बार हमारी मांगों पर वार्ता हुई, आश्वासन मिला, फिर भी काम नहीं हो रहा है। इसलिए हम आज आंदोलन में गए हैं।
प्रमुख मांगें
केओसीपी परियोजना में काम करने वाले शुभम बाउरी की मृत्यु के बाद उनकी पुत्री सीमा कुमारी को काम दिया जाए
बिनोद भुइया, शंकर हेंब्रम, गोपाल कुमार पासवान का नियोजन किया जाए
विस्थापन, पानी, बिजली की समस्या का समाधान किया जाए*
ठेका मजदूरों को हाई पावर कमेटी का वेतन दिया जाए
जोरिया में गिरने वाले पत्थर पर रोक लगाई जाए
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन होगा। वार्ता में परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह, यूनियन की ओर से राजेंद्र पासवान, कामता पासवान आदि लोग मौजूद थे।



