



बीएमएस व एटक छोड़ दर्जनों श्रमिकों ने थामा जनता मजदूर संघ का दामन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : मंगलवार को लोदना क्षेत्रीय ऑटो गैरेज में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (BMS) एवं एटक की कमिटी छोड़कर बड़ी संख्या में श्रमिक जनता मजदूर संघ में शामिल हुए। यह बैठक जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय वेलफेयर बोर्ड के सदस्य संजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बाल्केश्वर सिंह ने की।
बैठक के दौरान जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के प्रति आस्था जताते हुए दीपक कुमार हरिजन, अजय दुसाद, कार्तिक कुमार दास, उमाशंकर यादव, वसीम अकरम, अरविंद तिवारी, श्रवण कुमार, सूर्यदेव पासवान, अनिल दुबे, मंसूर मिया, भुनेश्वर भुइयां, रामपति पासवान, कमलेश बाउरी, संजय राम सहित अन्य श्रमिकों ने जनता मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह, राय बाबू सिंह, रितेश निषाद, बालकेश्वर सिंह, सुनील पासवान, मंसूर अली, हरिश्चंद्र सिंह, रमेश गिरी, जगत सिंह, श्री पदों उरांव एवं चंद्रशेखर सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में श्रमिक हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
