Advertisements




बीबीएम कॉलेज के संस्थापक सदस्य का निधन, शोक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम कॉलेज बलियापुर के संस्थापक सदस्य बाघमारा निवासी 75 वर्षीय भवतोष महतो का सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दिवंगत भवतोष कॉलेज के जमीन दाता भी थे। वह कॉलेज के प्रधान सहायक विजय महतो के पिता थे। उनके निधन की सूचना पाकर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो उनके आवास पर पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक आनंद महतो, बीबीएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो, डॉक्टर राकेश कुमार महतो आदि शामिल हैं।

