बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण प्रारंभ

Advertisements

बढ़ती ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण प्रारंभ

 

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जनहित में प्रखंड तथा अंचल क्षेत्र में गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण की योजना तैयार की गई है। इस योजना के तहत धनबाद जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कुल 74,887 कंबलों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, यह वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों (CO) की देखरेख में सुनिश्चित किया जाएगा। इसके तहत गुरुवार को भी कई क्षेत्रों में कंबल का वितरण किया गया।

वितरण हेतु उपलब्ध कराए जा रहे कंबल की संख्या का विवरण

धनबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी – 2616

बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 13298

तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी – 6104

टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 3706

गोविंदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 8502

पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी – 1962

बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5014

निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी – 5886

कलियासोल प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360

एग्यारकुण्ड  प्रखंड विकास पदाधिकारी – 4360

झरिया अंचल अधिकारी  – 4578

धनबाद अंचल अधिकारी – 3924

पुटकी अंचल अधिकारी – 1962

गोविंदपुर अंचल अधिकारी – 218

एग्यारकुण्ड अंचल अधिकारी – 4360

बलियापुर अंचल अधिकारी – 218

बाघमारा अंचल अधिकारी – 1090

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा – 229

धनबाद अंचल में सुरक्षित – 2500 कंबल दिए जाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top