Advertisements


























































बच्चों को नियमित स्कूल भेजना सुनिश्चित करें अभिभावक: प्रमोद कुमार सिन्हा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): प्लस टू उच्च विद्यालय टी ए पी तोपचाची तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तोपचांची में शुक्रवार को द्वितीय अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में झारखंड शिक्षा परिणाम परिषद रांची के मूल्यांकन एवं शोध विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने अपने बच्चों को पठन-पाठन में अपना कम से कम 2 घंटे का समय जरूर दें। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें।
संगोष्ठी में तोपचांची प्रखंड के प्रमुख, विद्यालय क्षेत्र के मुखिया एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं बाल संसद के सदस्य उपस्थित थे।




