बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर

Advertisements

बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर

तिसरी में आम उत्सव सह बागवानी मेला का भव्य आयोजन

डीजे न्यूज, तिसरी (गिरिडीह) : तीसरी प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, अंचल अधिकारी अखलेश प्रसाद, प्रमुख राजकुमार यादव, प्रखंड समन्वय पदाधिकारी, तीसरी पंचायत की मुखिया एवं खटपोक पंचायत की मुखिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

किसानों की आमदनी होगी दोगुनी

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किसान अपने खेतों में बागवानी को अपनाते हैं, तो इससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि किसान पौधों के बीच मौसमी सब्जियाँ लगाकर अतिरिक्त आमदनी भी अर्जित कर सकते हैं।

पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा

अंचल अधिकारी ने बागवानी के पर्यावरणीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र का पार्यावरण भी शुद्ध और हरा-भरा होगा। प्रमुख राजकुमार यादव ने कहा कि बागवानी के माध्यम से बंजर भूमि को भी उपजाऊ और हरा-भरा बनाया जा सकता है, जिससे गांवों की तस्वीर बदलेगी।

अधिकारियों और ग्रामीणों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में सहायक अभियंता रंजीत महतो, कनीय अभियंता संजय साहू, बीपीओ पंकज कुमार, दीपक चौधरी, रोजगार सेवक बिरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, जीतेंद्र कुमार, दीपेश कुमार, क्रागेस मिस्री, नीरज कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

साथ ही जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला समूह की सदस्यों और सैकड़ों लाभुक किसानों की उपस्थिति ने मेले को खास बना दिया। प्रमुख लाभुकों में क्रागेस यादव, पंकज कुमार, रविंद्र कुमार सहित अनेक ग्रामीण किसान शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में किसानों को बागवानी से संबंधित जानकारी और तकनीकी सहायता भी प्रदान की गई।

प्रखंड प्रशासन द्वारा इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि नवाचार और हरित क्रांति को बढ़ावा मिल रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top