बंद सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर की मौत बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह की घटना

बंद सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर की मौत

बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह की घटना

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा थाना क्षेत्र के सदरियाडीह में निर्मित सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर दिलीप महतो और राजेश महतो की मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। मृत दिलीप सदरियाडीह और राजेश महुदा थाना क्षेत्र के अंधारी का रहने वाला था। बीते एक माह से सेफ्टी टैंक बंद था। लोग कयास लगा रहे हैं कि जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हुई है। सेफ्टी टैंक खोलने के बाद दोनों नीचे उतरे थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर दोनों टैंक में बेहोश मिले। आनन फानन में ट्रैंक से बाहर निकालकर दोनों को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सीय परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top