बाल विवाह रोकना हम सबों की जिम्मेवारी: महिला पर्यवेक्षिका

Advertisements

बाल विवाह रोकना हम सबों की जिम्मेवारी: महिला पर्यवेक्षिका

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद): बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण एक सौ दिवसीय अभियान के तहत शनिवार को मॉडल आँगनबाड़ी केंद्र कुंजी 2, आँगनबाड़ी केन्द्र मंझलाडीह के मनसा मंदिर और आँगनबाड़ी केन्द्र महुदा झोपड़पट्टी के ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, समाज कल्याण विभाग  एवं जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सेविका और ग्रामीण महिला पुरुष और किशोरियों ने भाग लिया।
महिला पर्यंवेक्षिका विनीता पोद्दार और पर्यवेक्षिका मंजु कुमारी ने कहा की बाल विवाह कानूनन अपराध है। बाल विवाह रोकना हम सबों की जिम्मेवारी है। सेविका अपने अपने गाँव में बाल विवाह रोकने के लिए आम लोगो को जागरूक करें। झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के फील्ड कॉर्डिंनेटर मुमताज आलम ने कहा की हमारी संस्था विगत तीन वर्षो से बाल विवाह मुक्त धनबाद बनाने के लिए सघन जागरूकता का कार्य कर रही है। आज यह कार्यक्रम जन अभियान का रूप ले लिया है। अंत में बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण का शपथ लिया गया। मौके पर सेविका रुमा देवी,गीता देवी,सुमित्रा देवी,देबयंती देवी,अनिता देवी,सुलोचना देवी,बुझनी देवी, पूनम देवी , शशि सरिता , माला देवी , जानकी देवी , सालु देवी एवं ग्रामीण महिलाएं गीता देवी , पूनम देवी, मुन्ना देवी , कमला देवी ,सुमिया देवी , रीना देवी , परी कुमारी , सुहानी कुमारी ,नेहा कुमारी , रिया कुमारी उपस्थित थी ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top