
बाघमारा प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव 31 अगस्त को
डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद:
प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव के आयोजन को लेकर रविवार को सिंदवारटांड़ में बैठक हुई। बैठक में हरिणा फुटबॉल ग्राउंड में 31 अगस्त को करम महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव को सफल बनाने के लिए बाघमारा प्रखंड के सभी 61 पंचायतो से दो-दो करम टीम को भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर सहमति बनी।
अध्यक्षता कर रहे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि करमा पर्व प्राकृतिक महापर्व है। यह पर्व प्रकृति और जीवन के चक्र का प्रतीक है। इसकी महत्ता को समझने और मनाने के लिए एकजुट होना चाहिए। बैठक में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उप प्रमुख रंजीत सिंह, पूर्व उप प्रमुख विनोद कुमार, मदन मोहन, दामोदर साव, सत्यजीत सोनू, मुकेश कुमार राय सहित कई मुखिया व पंचायत समिति सदस्य, जन जागृति संस्था के सदस्य तथा बुद्धिजीवी उपस्थित थे।