



बाघमारा प्रखंड के 187 आंदोलकारियों को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष रजत जयंती एवं भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के मौके पर बाघमारा प्रखंड मुख्यालय स्थित पोलो ग्राउंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुवात भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बीडीओ लक्ष्मण प्रसाद यादव , सीओ गिरजानंद किस्कू, प्रखंड प्रमुख गीता देवी, उपप्रमुख रंजीत सिंह ने बाघमारा प्रखंड के 214 आंदोलकारियों में से 187 आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत प्रस्तुत किया गया। लोग झारखंडी गीतों पर झूम उठे।

बीडीओ एवं सीओ ने झारखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान बाघमारा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष से झारखंड अस्तित्व में आया और प्रशासन उनके योगदान का सम्मान करता है।
अंचलाधिकारी ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और साहस की मिसाल है और आंदोलनकारियों को सरकारी लाभ दिलाना प्राथमिकता है।
ये हुए सम्मानित
दयाल महतो, बासुकीनाथ लाला, रतिलाल टुडू , गिरिधारी महतो, सुभाष चंद्र महतो, शिशुपाल महतो, शिव शंकर शर्मा, शंकर रवानी, चंद्र किशोर महतो, प्रमोद चौरसिया, रंजीत महतो, अर्जुन महतो, मुन्नीलाल, संतोष महतो, संतोष तिवारी, संजय शर्मा, रीता देवी, अब्बास अंसारी कालीचरण महतो, मोहन टुडू, अश्वनी कुमार आदि हैं।
