
बाघमारा के 14 पंचायतों व निगम के एक वार्ड को अलग कर बनाएं राजगंज प्रखंड
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधानसभा में की मांग
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाघमारा प्रखंड से अलग कर राजगंज को एक नया प्रखंड बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से अपील की है कि प्रशासनिक सुविधा और विकास कार्यों को गति देने के लिए राजगंज को एक स्वतंत्र प्रखंड का दर्जा दिया जाए। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विधानसभा में अध्यक्ष के माध्यम से यह मांग की है।
विधायक मथुरा ने की इन पंचायतों को नए प्रखंड में शामिल करने की मांग :
प्रस्तावित राजगंज प्रखंड में बाघमारा प्रखंड के कई पंचायतों को शामिल करने की मांग की गई है, जिनमें शामिल हैं :
धवाचिता
रंगुनी
राजगंज
फाटामहुल
नगरीकला दक्षिण
नगरीकला उत्तर
दलुडीह
गोविंदाडीह
बौआकला उत्तर
बौआकला दक्षिण
मोहलीडीह
बगदाहा
छोटा नगरी
महेशपुर 1
धनबाद नगर निगम का वार्ड संख्या 04
स्थानीय लोगों की क्या है मांग?
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघमारा प्रखंड में क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण प्रशासनिक कार्यों में कठिनाई होती है। नया प्रखंड बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी, साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय जनता तक आसानी से पहुंचेगा।
प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
स्थानीय प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सरकार से इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उनकी मांगों को सरकार जल्द सुनेगी और नए प्रखंड के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।