

























































अटल स्मृति दिवस को सफल बनाने को भाजपाइयों ने बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की धनबाद विधानसभा स्तरीय बैठक शनिवार को विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की।
आगामी 30 दिसंबर को जगजीवन नगर मैदान में आयोजित होने वाले अटल स्मृति दिवस सह सुशासन दिवस सम्मेलन के भव्य आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के बंटवारे, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ता सहभागिता एवं आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अटल स्मृति दिवस सुशासन सम्मेलन की मुख्य वक्ता एवं अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी होंगी।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचार, सिद्धांत और सुशासन की परंपरा आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे समर्पण भाव से जुटने का आह्वान किया।
विधायक ने जनवरी में धनबाद विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता समागम सम्मान सह वनभोज समारोह आयोजित करने की घोषणा की।
संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा ने किया।
मौके पर जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ,जिला मंत्री रीता यादव ,सत्येंद्र मिश्रा, मुखिया रमेश सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद कुमार अंकेश राज ,मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह , भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा ,मंडल अध्यक्ष सरायढेला बसंती सिंह, सदर मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ,केंदुआ मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ,बैंक मोड़ मंडल अध्यक्ष सनी रवानी, मनईटांड मंडल अध्यक्ष इंद्र भूषण कुशवाहा, बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुलास दास, सुमन सिंह, सत्येंद्र ओझा ,श्रीनिवास सिंह, शिल्पी घोष, गीता सिंह,राजेश गुप्ता ,अमरजीत कुमार, किरण सिंह,पूर्व जिला महामंत्री रवि सिन्हा ,दिलीप सिंह ,सतीश रजक ,मौसम सिंह, सपन कश्यप , इंद्रकांत झा ,सदानंद बरनवाल ,राजू मालाकार ,दीपक सिंह, अप्पू सिंह ,राणा सिंह, पप्पू गुप्ता, बंटी बरनवाल ,उमेश सिंह, सरोज शुक्ला ,जीराखन सिंह ,शीशम राउत,विजय सैनी ,पूर्व मुखिया दिलीप सिंह चौधरी , बालमुकुंद राम ,विष्णु सिंह, विकास मिश्रा, अखिलेश झा, सखी चंद महतो ,निर्मल प्रधान ,जितेंद्र चंद्रवंशी ,राजीव राय भट्ट, विकास सिंह, भागीरथ दास, मोहन मास्टर, नीरज सिंह टूना सिंह, रिंकू सिन्हा, राजीव रंजन ,श्यामल दा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



