
अटल जी ने गठबंधन सरकार चलाकर एक नया इतिहास रचा था : बालमुकुंद सहाय
झारखंड के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को याद किया गया
डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को ग्रामीण जिला भाजपा ने अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री निताय रजवार ने किया।
वरिष्ठ नेताओं को किया गया सम्मानित
सम्मेलन में अटल सरकार के समय सक्रिय रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरि, गिरीजा शंकर उपाध्याय, महादेव कुंभकार, मनोज मिश्रा और बलदेव महतो शामिल थे।
अटल जी की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि झारखंड राज्य की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी की ऐतिहासिक देन है। उन्होंने कहा, “अटल जी ने गठबंधन सरकार चलाकर एक नया इतिहास रचा। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया।”
सम्मेलन में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम को घनश्याम ग्रोवर, ज्ञानरंजन सिन्हा, तारा देवी, विकास महतो, रतिरंजन गिरि, और मनोज मिश्रा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन में जिला मंत्री आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी, दिनेश मंडल, सुजित चौधरी, रंजीत सिंह, माला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।