अप्रैल माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को किया समापक भुगतान

Advertisements

अप्रैल माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को किया समापक भुगतान

डीजे न्यूज, धनबाद: रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में गुरुवार को आयोजित समारोह में
अप्रैल माह में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। इस माह  कुल 28 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे।
डीआरएम अखिलेश मिश्र ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
इस अवसर पर मंडल के अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा  कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top