अखबार विक्रेता को धक्का मारकर भागने वाला स्कार्पियो को पुलिस ने किया बरामद
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी फाटक के पास बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो को बरामद कर लिया है। इस दुर्घटना में ढांगी बस्ती निवासी अखबार विक्रेता आनंद महतो की मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक स्कार्पियो लेकर भाग गया था। पुलिस ने स्कार्पियो संख्या JH10CF5166 को उसके मालिक के घर से बरामद कर लिया। गाड़ी मालिक द्वारा उक्त गाड़ी को पानी से धोकर अपने घर के गैरेज में छुपाकर रखा गया था। थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार स्कार्पियो मालिक ही गाड़ी चला रहा था। पुलिस द्वारा अग्रेतर प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।
मालूम हो कि मृत आनंद अखबार बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल के पास तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए स्कार्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया था। जख्मी हालत में उन्हें निचितपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।