अधिकारी व कर्मियों ने भाषाई दक्षता एवं अनुवाद कौशल का किया प्रदर्शन

अधिकारी व कर्मियों ने भाषाई दक्षता एवं अनुवाद कौशल का किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के कोयला भवन मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को हिंदी अनुवाद एवं शब्दावली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 14 से 28 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रों में विभिन्न प्रतियोगिताओं, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
महाप्रबंधक (पीएफ एवं पेंशन) विद्युत साहा की अध्यक्षता में हिंदीतर एवं हिंदी भाषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के 50 से अधिक कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी भाषाई दक्षता एवं अनुवाद कौशल का प्रदर्शन किया।
राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता में मुंशी प्रेमचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान को स्मरण किया गया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी के प्रभावी प्रयोग एवं अनुवाद कौशल को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top