अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होंगे दिव्यांग,10 जनवरी को झंडा मैदान में होगा संगठन पुनर्गठन

Advertisements

अधिकार और सम्मान के लिए एकजुट होंगे दिव्यांग,10 जनवरी को झंडा मैदान में होगा संगठन पुनर्गठन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

दिव्यांगजन कल्याण संघ, जिला गिरिडीह के बैनर तले 10 जनवरी (शुक्रवार) को झंडा मैदान, गिरिडीह में पूर्वाह्न 11 बजे से पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

संघ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीमुद्दीन ने बताया कि इस पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है, ताकि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा हो सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान योग्य, ईमानदार और कर्मठ प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा, जो संगठन को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, फिर भी उन्हें कई स्तरों पर परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में संगठित होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखना जरूरी है। यह कार्यक्रम सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

संघ ने जिले के सभी दिव्यांग भाई-बहनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत बनाएं और अपनी उपस्थिति की जानकारी अपने-अपने समूहों में साझा करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top