आशा देवी बनीं हाड़ी जाति विकास महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष

Advertisements

आशा देवी बनीं हाड़ी जाति विकास महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष
डीजे न्यूज, धनबाद:
झारखण्ड हाड़ी जाति विकास मंच प्रदेश कमिटी की समीक्षा बैठक सह कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को शांति वाटिका भूली में हुई।  अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनूप लाल हाड़ी ने की। संचालन धनबाद जिला अध्यक्ष डब्लू हाड़ी कर रहे थे। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव राजू प्रसाद हाड़ी एवं प्रदेश सचिव नगीना हरि उपस्थित हुए। सर्वप्रथम प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने भगवान बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉo भीम राव अम्बेडकर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन व माल्यार्पण अर्पित की। तत्पश्चात धनबाद जिला कमिटी के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। बैठक में झारखण्ड प्रदेश कमिटी के आह्वान पर सम्पूर्ण झारखण्ड प्रदेश में सभी जिला कमिटी के द्वारा 24 जून 2025 को हुई एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की पहलुओं पर समीक्षा की ग ई। साथ ही तीसरे चरण के आंदोलन पर भी विचार विमर्श किया गया। प्रदेश कमिटी के द्वारा प्रदेश महिला कमिटी एवं प्रदेश युवा मोर्चा का विस्तार किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित प्रदेश महिला पदाधिकारी एवं प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी के नाम की घोषणा कर उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश महिला कमेटी
प्रदेश महिला कमेटी में अध्यक्ष आशा देवी, सचिव वसंती देवी, कोषाध्यक्ष अंजनी देवी, संगठन सचिव अनिता देवी तथा सुलोचना देवी प्रदेश सलाहकार चुनी गई । सुभाष हाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापन किया । बैठक में मुख्य रूप से संजय राम, आकाश हरि, नंदू राम, संजय (प्लव), सुनील,बच्चन, अनु,गोकुल, अमित, मंगलदेव, भोला, मन्नू प्रसाद, बंटी, सपना देवी, ऊषा देवी, चुन्नू देवी आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top