
आपसी विवाद में दो महिलाएं भिड़ी, जख्मी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) : मधुबन थाना क्षेत्र के पिपराटांड बस्ती में शनिवार को आपसी विवाद में दो महिलाओं में मारपीट की घटना हुई। इस घटना में प्रमिला देवी तथा अनीता देवी जख्मी हो ग ई। दोनों आपस में गोतनी है। जख्मी महिलाएं थाना पहुंची और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को इलाज के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र बाघमारा भेजा। घटना के संबंध में बताया बताया जाता है कि प्रमिला अपने बागान की सफाई कर रही थी। इसी दौरान अनीता ने बागान में रखे कुछ समान फेंक देने का आरोप लगाने लगी। इसी बात पर दोनों में तू तू मैं मैं होते होते मारपीट में तब्दील हो ग ई। दोनों के सिर पर चोटें आई है। इस संबंध में मधुबन थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।